छत्तीसगढ़
पुलिस अधिकारियों का तबादला : बलरामपुर एसपी लाल उमेद सिंह को मुख्यमंत्री सुरक्षा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, राजेश अग्रवाल होंगे बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक तबादला
सरकार ने दो आईपीएस सहित पुलिस विभाग के तीन अधिकारियों का तबादला किया है जारी आदेश के अनुसार बलरामपुर रामानुजगंज के एसपी लाल उमेद सिंह को बदल दिया है. उन्हें अहम जिम्मेदारी देते हुए मुख्यमंत्री सुरक्षा का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.लाल उमेद सिंह की जगह पर आईपीएस राजेश अग्रवाल अब बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक होंगे. वर्तमान पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा प्रफुल्ल ठाकुर को चौथी बटालियन भेजा गया है.





