लखनपुर
अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में चलते ट्रक के पीछे टकराए बाइक सवार लाइव वीडियो हुआ वायरल

अंबिकापुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में इन दिनो लगातार सड़क दुर्घटनाएं होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। इसी तारतम्य में सड़क दुर्घटना का एक लाइव वीडियो सामने आया है। जिसमें एक ट्रक से उड़ते धूल के गुबार के बीच बाइक सवार पिछे जा टकराए घटना के बाद बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलो के हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल पर किया गया है। लखनपुर थाना क्षेत्र के अंबिकापुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नवापारा में सड़क पर चलते ट्रक से उड़ रहे धूल के गुबार का वीडियो ग्रामीण युवक बना रहे। इसी दौरान पीछे से आ रहे हैं बाइक सवार ट्रक के पिछे जा टकराए । पूरा घटनाक्रम मोबाइल के कैमरे में कैद हो गया।



