राष्ट्रीय

32 साल की उम्र में एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे ने तोड़ा दम, सर्वाइकल कैंसर से गई जान

एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे का निधन हो गया है. उन्हें सर्वाइकल कैंसर था. उनके ऑफिशिअल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी जानकारी दी गई है. पूनम पांडे के निधन की खबर ने लोगों को शॉक्ड कर दिया है. पूनम पांडे के मैनेजर ने ये खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि 1 फरवरी की रात को सर्वाइकल कैंसर से जंग के बाद उन्होंने दम तोड़ा है.

पूनम पांडे की टीम ने बताया कि पूनम ने अंतिम सांस अपने गृहनगर कानपुर में थीं. हालांकि अभी उनके अंतिम संस्कार के बारे में विवरण की प्रतीक्षा है. पूनम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बयान जारी  किया गया है.

टीम की तरफ से एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है-

‘यह सुबह हमारे लिए कठिन है. आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने अपनी प्यारी पूनम को सर्वाइकल कैंसर के कारण खो दिया है.उनके संपर्क में आने वाले हर जीवित व्यक्ति का शुद्ध प्रेम और दयालुता से स्वागत किया गया.’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button