राज मोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर में बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन

अंबिकापुर । शासकीय राज मोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर में बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई.
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉक्टर मोहम्मद खालिद हुसैन ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन द्वारा उपस्थित बीकॉम द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की छात्राओं को भविष्य में आगे बढ़ने और अपना नाम रोशन करने की प्रेरणा दी, साथ ही प्रेरणा भरे उदाहरणो के माध्यम से छात्राओं का हौसला बढ़ाया ।
इस अवसर पर वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ.आनंद कुमार ने छात्राओं को लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर मार्गदर्शन दिया एवं शुभकामनाएं दी .
सहायक प्राध्यापक डॉ. हीरा प्रसाद यादव ने बच्चों को चरित्र निर्माण एवं अपने माता-पिता का आदर करने की महत्वपूर्ण सीख दी. इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक सृष्टि शेफाली मिंज ने गलतियों से सीख लेते हुए जीवन में सही मार्ग पर आगे बढ़ाने और टीमवर्क एवं कॉन्फिडेंस को अपनी अहम गुण बनाने की महत्वपूर्ण सलाह छात्राओं को दी . अतिथि सहायक प्राध्यापक मोहम्मद हशमुद्दीन ने उपस्थित छात्राओं को कंपटीशन एग्जाम की तैयारी एवं कामयाबी की सीढ़ी पर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया .साथ ही अतिथि सहायक प्राध्यापक प्रियल साहू ने आगे आने वाली परीक्षाओं में लग्न एवं लक्ष्य साथ पढ़ाई करने की बात करते हुए सफलता की शुभकामनाएं दी
बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा निशा प्रजापति ने अपने 3 साल के अनुभव को साझा करते हुए सभी प्राध्यापको को का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं आगे जीवन के लिए मार्गदर्शक बने रहने का आग्रह किया । कार्यक्रम में बीकॉम द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की समस्त छात्राएं सम्मिलित हुई , कार्यक्रम का संचालन पूजा तिवारी द्वारा किया गया . कार्यक्रम के अंत में ग्रुप फोटो सेशन किया गया।




