पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पिता का रायपुर मे निधन, लंबे समय से थे बीमार, दिल्ली से लौट रहे हैं भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल का आज 8 जनवरी 2024 दिन सोमवार को सुबह 6 बजे निधन हो गया। नंद कुमार बघेल 21 अक्टूबर 2022 से राजधानी रायपुर के श्रीबालाजी हॉस्पिटल में भर्ती थे। । स्वर्गीय नंदकुमार बघेल 89 वर्ष के थे वे ब्रेन और स्पाईन से सम्बंधित पुरानी बीमारी से पीड़ित थे वे वेंटीलेटर पर थे ।
दिल्ली से लौट रहे भूपेश बघेल – 1.40 की फ्लाइट से भूपेश बघेल दिल्ली से रायपुर लौट रहे है। नंद कुमार बघेल के पार्थिव शरीर को शांति नगर पाटन सदन में रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवारजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है।



