बलरामपुर
प्रेमी जोड़े ने एक साथ फांसी लगाकर दे दी जान, पुलिस कर रही है मामले की जांच

देवबर्सन सरूता । बलरामपुर जिले के डवरा पुलीस चौकी अंतर्गत ग्राम तोनी सरई पारा में एक प्रेमी और प्रेमिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी तत्पश्चात मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रेमी जोड़ो ने सड़क किनारे के लगे पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। लोकलाज के डर से घटना को अंजाम दिया है। पुलिस को मौके से किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है।





