बलरामपुर
नए साल में पिकनिक मनाने गए युवक की नदी में डूबने से मौत

देवबर्सन सरुता । बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत पिकनिक स्पॉट के रूप में प्रसिद्ध खरहारा नदी में आए यूवक की पानी में डूबने से मौत हो गई जानकारी मिलते ही वाड्राफनगर चौकी के पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की शव को पानी से बाहर निकाला गया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मृतक उतर प्रदेश के रहने वाला था वाड्राफनगर में रहकर मजदूर का काम करता था वहीं अपने दोस्तों के साथ हरहरा नदी में मिलकर पिकनिक मनाने आया था। दोस्तों को छोड़कर अकेला नहाने के लिए ऊपर गया और पानी में डूब कर उनका मौत हो गई जानकारी मिलते ही वाड्रफनगर पुलिस मौके पे पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला और पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।





