बलरामपुर
पिकनिक मनाने के दौरान पानी में डूबने वाले युवक का तलाश शुरू.. कड़ी मशक्कत के बाद भी दो दिन तक नहीं मिला शव..SDRF और गोताखोरों का टीम आज तीसरे दिन तलाश में जुटी

देवबर्सन सरूता । बलरामपुर जिले के रामानुजगंज पलटन घाट में रविवार को अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने झारखंड गढ़वा से पहुंचा उज्ज्वल यादव का खाई में अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया ,SDRF टीम के साथ स्थानीय गोताखोरों की टीम भी 2 दिन तलाश में दो दिन से जुटी रही लेकिन बड़ी मकसद के बाद भी युवक का शव बरामद नहीं हुआ। आज तीसरे दिन मंगलवार को SDRF और गोताखोरों के टीम ने नदी में तलाश शुरू कर दी है।



