अम्बिकापुर

टीएमसी सांसद द्वारा उपराष्ट्रपति का मिमिक्री करने एवं राहुल गांधी द्वारा वीडियो बनाने के विरोध में भाजपा अंबिकापुर ने किया राहुल गांधी का पुतला दहन

अंबिकापुर । भारत देश के 14 वें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड के विरुद्ध टीएमसी सांसद की आपत्तिजनक मिमिक्री करने तथा कॉंग्रेस साँसद राहुल गाँधी द्वारा वीडियो बनाकर उपराष्ट्रपति जी का मजाक बनाये जाने के विरोध में भाजपा नगर मंडल आम्बिकापुर द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के नेतृत्व में आज स्थानीय घड़ी चौक में सांसद राहुल गाँधी का पुतला दहन किया गया। “राहुल गांधी शर्म करो” के नारों के साथ भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और टीएमसी सांसद के कृत्य पर कड़ी आपत्ति दर्ज करायी।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि कॉंग्रेस सांसद राहुल गांधी और उनके परिवार ने हमेशा देश के संवैधानिक पदों की गरिमा को ठेस पहुंचाई है ,इससे पहले भी कॉंग्रेस ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का भी अपमान किया था। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कैबिनेट द्वारा पास ऑडिनेंस को प्रेस के सामने फाड़कर राहुल गांधी ने पूर्व में भी अपनी ही सरकार के प्रधानमंत्री का घोर अपमान किया है। भाजपा इस कृत्य की घोर निंदा करती है। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अंबिकापुर अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने कहा कि कॉंग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सदन परिसर में उपराष्ट्रपति का अपमान कर लोकतंत्र को कलंकित करने का काम किया है, उन्हें तत्काल अपने कृत्य के लिए माफी माँगनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, भारत सिंह सिसोदिया, प्रशांत त्रिपाठी, अंबिकेश केशरी, राजकुमार बंसल, त्रिलोक कपूर कुशवाहा, मुरारी बंसल, विकास पांडे, मधु चौदह, संतोष दास, आलोक दुबे, रूपेश दुबे, अभिषेक शर्मा, मनोज गुप्ता, बलराम जायसवाल, राजबहादुर शास्त्री, रामप्रवेश पांडे, सर्वेश तिवारी, अजय प्रताप सिंह, दीपक तोमर, शैलेश सिंह, नकुल सोनकर, मनोज सोनी, जितेंद्र सोनी, शरद सिन्हा, दुर्गा शंकर दास, रवि जायसवाल, अजय सोनी, मयंक जायसवाल, राजेश सिंह, नीलेश सिंह, उमेश अग्रवाल, राजू पांडे, सतीश शर्मा, दीपक सोनी, वसीम अंसारी, वीर सोनी, नीलम राजवाडे, सरिता जायसवाल, प्रियंका चौबे, इंदु नेताम, शालिनी सिंह, सीमा कश्यप, प्रतिमा साहू, पूर्णिमा सिंह, रजनी बिंद, नलिनी पांडे, प्रकाशमनी त्रिपाठी, दीपक गर्ग, शालेय केरकेट्टा, अंजनि दुबे, सन्तु जायसवाल, आतिश सिंह, सुनील बघेल, हैप्पी सिंह, दीपांकर गुप्ता, देव वर्मा, गणेश सिंह, अभिमन्यु श्रीवास्तव, राहुल जायसवाल, मंटू शुक्ला, अंकित सिंह, सुरेंद्र चौबे, नेहा सोनवानी, रंजू भारती, प्रीति सिंह सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button