डॉ. रमन ने विधानसभा अध्यक्ष के लिए दाखिल किया नामांकन..मुख्यमंत्री साय, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत हुये शामिल

रायपुर । राजनांदगांव से विधायक और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा को सदन के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन सौंपा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, रायपुर दक्षिण के विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत समेत तमाम शीर्ष नेता विधानसभा भवन पहुंच पवन सिंह का नामांकन के दौरान उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डॉ रमन सिंह ने पक्ष और विपक्ष के सभी विधायकों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि 90 विधायकों के संरक्षक के नाते इस नई जिम्मेदारी में उनका पूरा प्रयास होगा कि विधानसभा का संचालन बेहतर ढंग से हो और प्रदेश के हित में हर विषय विधानसभा के पटल पर गंभीरता के साथ रखा जाए जिससे अगले 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सके।





