अम्बिकापुर

विधायक की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो: सहकारी बैंक कर्मचारी का कालर पकड़कर सार्वजनिक रूप से पिटाई, नाराज बैंक कर्मी हड़ताल पर.. देखें वीडियो

अंबिकापुर : अपने दबंगई के कारण सुर्खियों में रहने वाले रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह एक नए विवाद में फंसते हुए नजर आ रहे हैं, दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें सत्ता के नशे में चूर विधायक जी भीड़ के बीच बैंक कर्मचारी को बुलाकर कॉलर पकड़कर पिटाई करते नजर आ रहे हैं पीड़ित बैंक कर्मचारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रामानुजगंज में पदस्थ है।

वीडियो वायरल होते ही सहकारी बैंक के कर्मचारी भड़क उठे जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ ने सरगुजा आईजी को पत्र लिखकर विधायक के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की है और विरोध स्वरूप हड़ताल में चले गए हैं कार्यवाही ना होने की स्थिति में अनिश्चितकाल के लिए बैंक बंद करने की बात कही जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button