उदयपुर

अनियंत्रित होकर पलटी कार 5 लोग हुए घायल चार अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर


लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जजगा मंदिर के समीप रविवार की रात लगभग 8.30 बजे कार अनियंत्रित होकर पलट गई कार में सवार 5 युवक घायल हो गए चार की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम केशगवा निवासी संतोष कुमार उम्र 38 वर्ष अपने साथी सोनू उम्र 22 वर्ष गौरव उम्र 23 वर्ष राहुल कुमार उम्र 22 वर्ष दीपक उम्र 25 वर्ष के साथ ग्राम नवापारा से अपने गृह ग्राम केशगवा जाने के दौरान जजगा मंदिर के समीप कार पर से चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सड़क के नीचे खेत में 5 से 6 पलटी खाते हुए खेत में जाकर सीधी खड़ी हो गई । कार में 5 युवक सवार थे जिसमें 4 को गंभीर चोट आई है। घटना की सूचना मिलते हैं उदयपुर 108 ईएमटी शंकर यादव चालक रमन सिंह मौके पर पहुंचे और प्राथमिक उपचार के लिए सभी घायलों को उदयपुर अस्पताल लेकर गए जहां सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया।जिसमें संतोष कुमार ,सोनू ,गौरव ,राहुल कुमार को सर व शरीर के अन्य हिस्से में अंदरूनी चोट लगने पर उनकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है तो वही दीपक कुमार अपने घर लौट आया। फिलहाल घटना की सूचना लखनपुर पुलिस को दी गई है। तो वही कार बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button