अम्बिकापुर

सरपंच और सचिव पर 40 लाख के फर्जीवाड़े का आरोप, जनपद पंचायत के सीईओ ने कहा जांच के बाद होगी कार्यवाही

महेश यादव
मैनपाट के ग्राम पंचायत कुदारीडीह के सरपंच और सचिव के ऊपर फर्जी तरीके से राशि आहरण करने का आरोप पंचों ने लगाया है,, और इसकी शिकायत जनपद पंचायत मैनपाट में की गई है,, दरअसल ग्राम पंचायत कुदारीडीह के 10 पंचों का आरोप है कि सरपंच और सचिव के द्वारा 14 वा और 15 व वित्त के 40 लाख रुपये को फर्जीवाड़ा कर निकाल लिया गया है,, जबकि यह पैसा पंचायत के मूलभूत योजना के संचालन के लिए होता है,, पंचों ने बताया कि 14 व और 15 व वित्त के पैसे निकालने के लिए संबंधित नियमों का पालन नहीं किया गया, और ना ही रुपए के आहरण के लिए बैठक किया गया,, और निकाले गए रुपये से क्षेत्र में कोई निर्माण कार्य हुआ है,, पंचों का आरोप है कि सरपंच और सचिव मिलीभगत कर रुपए का गमन किया है,, जिसकी शिकायत जनपद पंचायत मैनपाट में की गई है,, वही शिकायत के बाद आला अधिकारी जांच के बाद कार्यवाही करने की बात कह रहे हैं।

अमन यादव, जनपद सीईओ मैनपाट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button