अम्बिकापुर

जिला प्रशासन एवं सरगुजा पुलिस द्वारा अवैध कोयला उत्खनन पर प्रभावी रोक लगाने की गई संयुक्त कार्यवाही

अंबिकापुर। लखनपुर एवं गांधीनगर थाना क्षेत्र में घुनघुट्टा नदी के किनारे कई गड्डे कर अवैध कोयला उत्खनन करने की शिकायते जिला प्रशासन एवं सरगुजा पुलिस को प्राप्त हुई थी, उक्त शिकायतो को संज्ञान मे लेकर कलेक्टर सरगुजा श्री कुंदन कुमार (भा.प्र.से.), पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन मे खनिज टीम के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी लखनपुर प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत देवांगन एवं थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक धीरेन्द्र नाथ दुबे द्वारा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया।

मौक़े पर लखनपुर अंतर्गत ग्राम पुहपुटरा चिलबील एवं थाना गांधीनगर अंतर्गत रनपुर मे अवैध कोयला उत्खनन करने हेतु किये गए कई गड्डे मिले, प्रशासन एवं सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुए नदी किनारे कोयला उत्खनन के लिए बनाये गए गड्ढों को जेसीबी मशीन के माध्यम से पाटा गया हैं, इस दौरान गांव के ग्रामीणों को हिदायत दी गई कि अगर किसी प्रकार की अवैध उत्खनन किए जाने की शिकायत मिलती है या ग्रामीण उत्खनन करते पाए जाते हैं तो जिला प्रशासन एवं सरगुजा पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जायगी।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी लखनपुर प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत देवांगन, थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक धीरेन्द्र नाथ दुबे,खनिज टीम सहित आरक्षक देवेंद्र सिंह, अमृत सिंह, ज्ञानचंद, जीवन शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button