अम्बिकापुर

प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक 20 जनवरी से अंबिकापुर में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर ,क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ,पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत प्रदेश भाजपा के सभी बड़े पदाधिकारी एवं नेता होंगे शामिल

अंबिकापुर।।
भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति की अंबिकापुर में होने वाली 20-21 जनवरी की महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रीय और प्रदेश के पदाधिकारियों सहित सभी बड़े नेता शामिल होंगे उपरोक्त जानकारी देते हुए व्यवस्था प्रभारी व भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने बताया कि अंबिकापुर की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन प्रभारी ओम माथुर, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जमवाल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह, सह प्रभारी नितिन नवीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित प्रदेश भाजपा पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, सभी जिलों अध्यक्ष तथा महामंत्री एवम प्रमुख नेता उपस्थित रहेंगे।
आगे उन्होंने बताया कि जून 2016 में अंबिकापुर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक आयोजित करने का अवसर मिला था, उसके पश्चात चुनावी वर्ष 2023 के प्रारंभ में फिर से अंबिकापुर को यह अवसर मिला है, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण निर्मित हुआ है, इससे भाजपा सरगुजा को बल मिलेगा। आगामी चुनाव के परिपेक्ष्य में पूरे सरगुजा क्षेत्र में इसका सकारात्मक परिणाम हम सबके सामने होगा।
आगे उन्होंने बताया कि 21 जनवरी को स्थानीय कलाकेंद्र मैदान में जनजातीय अधिकार महासम्मेलन आयोजित किया गया है जिसमें विभिन्न जनजातीय समाज के राष्ट्रीय व प्रदेश के प्रमुख नेता भी शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button