अम्बिकापुर

सरगुजा की उर्वर मिट्टी में पैदा होते हैं होनहार, उन्हें सम्मानित कर मैं धन्य हुई – रेणुका सिंह विवेकानंद जयंती युवा दिवस पर सरगुजा की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान सेवा दिल से एक अभियान आरआरवीयूएनएल तथा ग्राम उद्यमी का संयुक्त भव्य आयोजन

अंबिकापुर।।
स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस पर पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से उस समय गूंज उठा जब सरगुजा की बहुमुखी प्रतिभा उनका सम्मान केंद्रीय मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह नगर निगम महापौर डॉ अजय तिर्की सभापति अजय अग्रवाल पूर्व सभापति सफी अहमद कुलसचिव संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय प्रोफेसर अशोक सिंह छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प बोर्ड चेयरमैन अनिल सिंह मेजर, पूर्व महापौर प्रबोध मिंज, उप मुख्य अभियंता आरआरवीयूएनएल वी पी गर्ग, ग्राम उद्यमी अध्यक्ष वीना देवांगन तथा सैनिक स्कूल की प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल रेनू यादव ने किया।
राजस्थान राज्य विद्युत उत्पाद निगम लिमिटेड, ग्राम उद्योग तथा सेवा दिल से एक अभियान के संयुक्त तत्वाधान में विवेकानंद जयंती युवा दिवस पर सरगुजा के प्रतिभाओं का सम्मान कार्यक्रम सरगुजा के होनहार का भव्य आयोजन किया गया, इस गरिमामय सम्मान कार्यक्रम में प्रशासनिक सेवा, सैन्य सेवा, सामाजिक सेवा, शिक्षा, खेल, चित्रकला, साहित्य सहित विविध क्षेत्रों में सरगुजा का नाम रोशन करने वाले होनहार युवाओं का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय अनुसूचित जनजाति कल्याण राज्यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह ने कहा कि सरगुजा की उर्वर मिट्टी में ही होनहार पैदा होते हैं उन्हें सम्मानित कर आज मैं धन्य हो गई मेरे लिए जीवन का गौरवशाली एवं ऐतिहासिक क्षण है। मैं दिल से सरगुजा के फुलहर उनको बधाई प्रेषित करती हूं तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं, आगे उन्होंने कहा कि सरगुजा के इन प्रतिभाशाली युवाओं से सभी युवाओं को प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए, स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था उठो जागो और जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो रुको मत, आज सम्मानित हो रहे युवा होनहारों के लिए यह पंक्ति चरितार्थ हो रही है, इन प्रतिभाशाली युवाओं को गढ़ने में अपना सब कुछ समर्पित करने वाले माता-पिता माता-पिता तथा अभिभावकों को मेरा नमन है।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर निगम सभापति अजय अग्रवाल ने कहा कि युवा होनहारों सम्मानित करने का यह आयोजन अपने आप में अनूठा है वास्तव में सरगुजा अंचल प्रतिभाओं की खान है, सरगुजा से निकले प्रतिभाशाली युवा देश विदेश में देश तथा सरगुजा का नाम रौशन कर रहे हैं।
इस अवसर पर अपने स्वागत उद्बोधन में विशिष्ट अतिथि वी पी गर्ग ने कहा कि आरआरवीयूएनएल ग्राम उद्यमी तथा सेवा दिल से एक अभियान ने संयुक्त आयोजन में आए युवा होनहार को सम्मानित कर हम अत्यंत गौरवान्वित हैं भविष्य में भी इस तरह का आयोजन हम करते रहेंगे।

कार्यक्रम को कुलपति संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय प्रोफेसर अशोक सिंह सैनिक स्कूल की उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल रेनू यादव तथा ग्राम उद्यमी अध्यक्ष वीना देवांगन ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर सम्मानित युवा प्रतिभाओं में राहुल देव आईएएस, प्रशांत अग्रवाल आईपीएस, लेनिन वत्सल टोप्पो आईएएस, अहेश सिंह सेंगर आईपीएस, सिविल जज सावित्री रक्सैल, अजय त्रिपाठी राज्य प्रशासनिक सेवा, श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर राज्य प्रशासनिक सेवा, नितिन तिवारी राज्य प्रशासनिक सेवा, मनोज सिंह अपर संचालक जनसंपर्क, प्रशांत शर्मा युवा वैज्ञानिक, कर्नल रितेश त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट रितेश तिवारी, लेफ्टिनेंट सोमिल अग्रवाल, लेफ्टिनेंट अमन तिवारी, आबकारी निरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला, एन डी ए अपूर्व कृष्ण मिश्रा, कैडेट एनडीए शुभम तिवारी, समाजसेवा के क्षेत्र से राकेश मित्तल, निक्की खान, अंचल ओझा, पीयूष त्रिपाठी, सत्यम द्विवेदी, रीता अग्रवाल, गोल्डी बिहाडे, हेल्पिंग हैंड ग्रुप, अनोखी सोच संस्था, गौ सेवा मंडल, अनिल मिश्रा, सुनिधि शुक्ला, रविंद्र गुप्त भारती, ग्राम उद्यमी उदयपुर, महिला उद्यमी उदयपुर, स्वच्छता दीदी अंबिकापुर नगर निगम, प्रेम गोपाल रसोई, खेल के क्षेत्र से विशेष दुबे, हर्षित अम्बष्ठ , अश्विनी सिंह , स्पर्श सराफ, प्रिया जायसवाल , शौर्यवर्धन सिंह, विजय यादव, समीर यादव, साकेत केडिया, दीपिका मिंज, कला से वैभव अतुल संगीतकार, स्वप्नील जयसवाल संजय सुरीला, गोपाल पांडे, बाबा बघेल नृत्यकार, स्तुति जायसवाल, प्रियांशु मिश्रा, विजय सिंह दमाली, शिवानी ओझा, गजेंद्र सिंह मरावी, शिक्षा से श्रीमती नीति सिंह देव, दीक्षा अग्रवाल, किरण गुप्ता, उमा सोनी, बबीता सिंह, नेहा साहू, असद इकबाल, समीर कुमार सिंह, गीता कुजुर, भूपेंद्र पैकरा, वंशिका दास, हितेश कुमार राजवाड़े, प्रतिभा, सुनिधि यादव, अभिषेक महतो, खेल से अंकित हीरा, राजन यादव, अंकित लकडा, विक्की मालाकार, अभिषेक शर्मा, पीहू कंसारी, सूर्या नायक, प्रभुजीत सिंह छाबड़ा, अंश बिरको, प्रियंका पैकरा, संजना रावत, ऋषभ मिंज, सोनल प्रिया लाकड़ा, गायन से हिमांगी त्रिपाठी, दीपांजलि सोनी, शताक्षी वर्मा, आंचल मंदिरवार तथा साक्षी यादव प्रमुख थे।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुमधुर प्रस्तुतियां भी हुई जिसमें अदानी विद्या मंदिर स्कूल सरस्वती शिशु मंदिर डीपीएस स्कूल साईं कॉलेज केआर टेक्निकल कॉलेज सैनिक स्कूल इंजीनियरिंग कॉलेज तथा वारियर्स डांस ग्रुप सहित प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम का गरिमामय संचालन कार्यक्रम संयोजक संतोष दास तथा डॉक्टर शबनम खानम ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button