सरगुजा जिले में राष्ट्रपति दत्तक पुत्र बुनियादी सुविधाओं से वंचित.. शासन की विकास योजनाएं महज कागजों मे

महेश यादव मैनपाट । सरगुजा के प्रमुख पर्यटन स्थल मैनपाट के ग्राम अस्करा की पहाड़ी कोरवा बाहुल्य तुर्रापारा बस्ती के ग्रामीण आज भी पेयजल, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिये जूझ रहे हैं,जागरूकता के आभाव में ग्रामीण शासकीय योजनाओं के लाभ से भी वंचित हो रहे हैं। गांव में ग्रामीणों को आज तक पीने के लिये जल उपलब्ध नहीं हो सका। ग्रामीण आज भी पहाड़ी नाला व ढोढ़ी का दुषित जल पीने के लिये मजबूर हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत अस्करा के तुर्रापारा में पहाड़ी कोरवाओं के 60 परिवार निवासरत हैं। जहां की कुल आबादी लगभग दो से ढाई सौ की है। पहाड़ी कोरवा अति पिछड़े और विशेष संरिक्षत जनजाति घोषित किये गये हैं। पहाड़ी कोरवाओं के विकास के लिये शासन के द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है, मगर इसका क्रियान्वयन सिर्फ कागजों तक सिमित होकर रह गया है। जमीनी स्तर पर जरूरतमंद पहाड़ी कोरवाओं को इसका. लाभ नहीं मिल रहा है.




