राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का सरगुजा में तीन दिवसीय प्रवास.. सरगुजा व कोरिया जिले के स्वयंसेवको का संयुक्त पथ संचालन अम्बिकापुर में 15 नवंबर को

अंबिकापुर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रान्त के सरगुजा में 15 नवंबर प्रवास पर रहेंगे इसके पूर्व आर एस एस प्रमुख सोमवार, 14 नवम्बर को जशपुर में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी की प्रतिमा का अनावरण व जशपुर में जनजाति गौरव दिवस पर आयोजित आमसभा को संबोधित कर 15 नवम्बर मंगलवार को अम्बिकापुर आगमन होगा।
पूजनीय सरसंघचालक के आगमन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दो विभाग सरगुजा व कोरिया का संयुक्त पथ संचलन अम्बिकापुर के मुख्यमार्ग से होते हुए पीजी कॉलेज पहुचेगी अब पीजी कॉलेज ग्राउंड में लगभग 4 बजे संघ के सार्वजनिक कार्यक्रम में सरसंघचालक पूज्य भागवत जी संबोधित करेंगे व 16 नवम्बर को RSS के प्रचारकों की बैठक कर 17 नवम्बर को सुबह अम्बिकापुर से प्रस्थान करेंगें




