लखनपुर विकासखंड में कोरोना का कहर जारी शनिवार को मिले 68 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने नोडल अधिकारी ने दी जानकारी

लखनपुर विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में कोरोना के दूसरे शहर में बड़ी संख्या में मिल रहे करुणा पॉजिटिव मरीज लगातार विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में बड़ी संख्या में कोरोना मरीज मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त इसी कड़ी में लखनपुर विकासखंड में शनिवार को अत्यधिक संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने की पुष्टि हुई है प्राप्त जानकारी के मुताबिक लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित विकासखंड के विभिन्न स्थानों में 8 मई दिन शनिवार को स्वास्थ्य अमला के द्वारा 208 लोगों का कोरोना जाँच किया गया जांच उपरांत 68लोगों की कोरोना पाजेटिव रिपोर्ट आई है। विकासखंड में 167 लोगों का एंटीजन मैथड से सैंपल लिया गया जांच उपरांत लखनपुर नगर के वार्ड क्रमांक 01 में 3 में वार्ड 04 में 05 वार्ड 09 में 2 वार्ड 06 में 1 कोरोना संक्रमित मरीज सहित ग्राम पतराटोली में 11 ग्राम सलका में 8 ग्राम अमदला में 7 ग्राम लोसँगा में6 ग्राम केवरा, बन्धा,अंधला,कटिण्दा में तीन- तीन तीन ग्राम लटोरी, लिपिंगी में दो दो कोरोना संक्रमित मरीज़ सहित ग्राम केवरी कुसु,रजपुरी, बैलखरिखा, सिंगी टाना,कटकोना बेलदगी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर गांधीनगर अम्बिकापुर में एक एक कोरोना संक्रमित मरीज़ पाये गए हैं। स्वास्थ्य अमला के द्वारा सभी कोरोना संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट कर दवा का वितरण कर उपचार शुरू किया गया है। साथ ही 41 लोगों का rt-pcr मैथड से सैंपल लेकर जांच के लिए जिला मुख्यालय अंबिकापुर भेजा गया है जांच के दौरान विनोद भार्गव, अनिल विश्वकर्मा, कृपा शंकर श्रीवास, अनिल तिर्की ,दीपक भगत, गुलाब सिंह, स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे उक्त जानकारी लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कोविड 19 नोडल अधिकारी विनोद भार्गव के द्वारा दी गई है।





