अम्बिकापुर

नवपदस्थ सहायक कलेक्टर श्वेता सुमन(IAS) ने किया पदभार ग्रहण

अम्बिकापुर जिले में नवपदस्थ सहायक कलेक्टर सुश्री श्वेता सुमन ने शुक्रवार 7 मई को विधिवत अपना पदभार ग्रहण कर लिया। सुश्री सुमन 2020 बैच के आईएएस अधिकारी है। वे अभी परीविक्षा पर हैं और जिले में विभिन्न काम – काज को समझ कर कलेक्टर के मार्गदर्शन में कार्य सम्पादित करेंगी। सहायक कलेक्टर सुश्री सुमन ने बताया कि वे मूलतः उत्तर प्रदेश के झांसी जिले की निवासी है। संघ लोक सेवा द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button