उदयपुर

उदयपुर थाना बना कंटेनमेंट जोन , चार पुलिसकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद तंबू में लगाया जा रहा थाना कार्यालय

उदयपुर:- जिला सरगुजा अंतर्गत आने वाले उदयपुर थाना में 4 स्टाफ का रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव आने के बाद थाना में हड़कंप मचा हुआ है। उदयपुर थाना के मुख्य भवन को कंटेन्मेंट जोन बना दिया गया है । सभी कोरोना पॉजिटिव स्टॉफ को स्वास्थ्य अमला द्वारा दवाइयां दी गई है तथा होम कोरेन्टाईन किया गया है। पुलिस अधीक्षक सरगुजा टीआर कोशिमा के निर्देश पर थाना भवन को सेनेटाइज करा दिया गया है।

थाना कार्यालय का संचालन कैंपस के भीतर ही खाली जगह पर तंबू लगाकर किया जा रहा है । उक्त कार्यालय में आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button