अम्बिकापुर
अंबिकापुर- दुर्ग ट्रेन का परिचालन अब अक्टूबर के अंत तक.. देखें टाइम टेबल

हिंद शिखर न्यूज़ अंबिकापुर। अंबिकापुर से चलने वाली 08241/ 08242 दुर्ग -अंबिकापुर- दुर्ग ट्रेन का परिचालन अब अक्टूबर माह के अंत तक किया जाएगा ज्ञात हो कि कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही रेलवे द्वारा यात्री ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया था 1 माह पूर्व कुछ रूट की ट्रेनों को स्पेशल ट्रेन बनाकर चलाया जा रहा था इन स्पेशल ट्रेन मैं अंबिकापुर दुर्ग ट्रेन भी शामिल थी इसका परिचालन 30 सितंबर तक के लिए किया जा रहा था जिसे आगे बढ़ाते हुए अक्टूबर माह के अंत तक कर दिया गया है गाड़ी संख्या 08241 दुर्ग -अंबिकापुर स्पेशल ट्रेन 30 सितंबर से 30 अक्टूबर तक और गाड़ी संख्या 08242 अंबिकापुर -दुर्ग स्पेशल ट्रेन 1अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाने का निर्णय लिया गया है। रेलवे ने ट्रेन की विस्तृत समय सारणी जारी की है।


