राजनीतिराष्ट्रीय

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया अपनी टीम का ऐलान , रामविचार नेताम की अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से छुट्टी , पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह उपाध्यक्ष व सौदान सिंह होंगे राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री, 29 वर्षीय सांसद तेजस्वी सूर्या भाजयुमो के अध्यक्ष, देखे सूची

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी टीम का गठन कर दिया है। दरअसल, इस साल जनवरी में जेपी नड्डा को निर्विरोध भाजपा अध्यक्ष चुना गया था। तब से उनकी टीम के गठन का इंतजार किया जा रहा था। जेपी नड्डा की अध्यक्षता में बीजेपी अपना पहला चुनाव बिहार में लड़ने जा रही है। इसी क्रम में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज अपनी टीम का ऐलान कर दिया है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने टीम में डॉ. रमन सिंह, मुकुल रॉय, अन्नपूर्णा देवी, बैजयंत जय पांडा को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। वहीं, लोक सभा सांसद तेजस्वी सूर्या को युवा मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अनिल बलूनी को बीजेपी का मुख्य प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी चुना गया है। लिस्ट में हैरान करने वाली बात यह रही कि जेपी नड्डा की नई टीम में जम्मू कश्मीर के बीजेपी प्रभारी राम माधव अपनी जगह बनाने में नाकामयाब रहे। राज्यसभा सांसद छत्तीसगढ़ सरकार में पूर्व मंत्री रामविचार नेताम के स्थान पर समीर ओंराव को  अनुसूचित जनजातिि मोर्चा  का राष्ट्रीय  अध्यक्ष बनाया गया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button