पंडरीपानी में हुए कत्ल की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को मिली सफलता सगे भाई ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी हत्या

ब्रेकिंग न्यूज कुनकुरी/ नारायणपुर:- पंडरीपानी में हुवे युवक के मौत मामले को नारायणपुर पुलिस ने आखिरकार हत्या की गुथी सुलझा लिया ,यह ह्त्या जमीन विवाद के कारण आरोपियों के द्वारा किया गया था।ह्त्या के इस मामले में मृतक के सगा भाई व एक अन्य युवक ही आरोपी निकले।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मृतक के भाई अनुरंजन ओर उसका दोस्त जानी जोनसन दोनो संदेहियों से कड़ाई से जब पूछताछ किया तो संदेहियों ने अपना गुनाह कबूल लिया है।थानाप्रभारी ललित नेगी ने बताया कि मृतक का भाई व उसके दोस्त ने ही घटना को अंजाम दिया था।हत्या के पीछे प्रमुख वजह जमीन बँटवारा सामने आया है।पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।हत्या के दोनो आरोपी ने कबूल करते हुए कहा कि जितिया त्योहार देखने के बहाने उसे बुलाया और जमकर मृतक को शराब पिलाई घर से सौ मीटर की दूरी पर रात को जमकर लात घुसा ओर पैर से मारा और रात को चुप चाप उसके घर मे सुला दिए, फोरेंसिक अधिकारी ने शव विच्छेदन के दौरान ही पता लगा लिया कि यह सामान्य मौत नही इसकी हत्या हुई है मृतक के पसली की हड्डी टूटी पाई ,सर ओर पैर में गम्भीर चोट के निशान देखा गया ,पेट के अंदर ही खून का थका जमा दिखाई दी , पुलिस ने संदेह के आधार पर दोनो लोगों को पकड़ी ओर पुछताक्ष में हत्या करना कबूल किया । पुलिस दोनों आरोपियों को न्यायलय में पेश करने की तैयारी कर रही है।





