बलरामपुर

बलरामपुर ब्रेकिंग…. नीलगाय का शिकार करने वाले 21 लोग हिरासत में…नीलगाय का मांंस एवं अवशेष सहित चार भरमार बंदूक भी बरामद

बलरामपुर – बलरामपुर जिले के चांदो वन परीक्षेत्र के ग्राम पुटसूरा नीलगाय का शिकार करने का मामला सामने आया है। इस मामले में चार लोगों को रंगे हाथ पकड़ा गया था तो वही नील गाय के मांस के बंटवारे में 21 आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।इनके शिकार उपयोग की जाने वाले हथियार भी जब्त किए गए हैं।

वन विभाग की इस कार्यवाही से वन्यजीवों के शिकार करने वाले लोगों में हड़कंप मची हुई है बड़ी संख्या में इसमें लोगों की गिरफ्तारी हुई है।जिन्हें जेल भेज दिया गया है। बलरामपुर जिले के वन परीक्षेत्र चादो के ग्राम पुटसुरा में वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ ग्रामीण नील गाय का शिकार करने का प्रयास कर रहे हैं। मुखबिर की सूचना पाते ही बलरामपुर एवं चांदो वन विभाग की संयुक्त टीम सूचना के आधार पर पूटसुरा जंगल में घेराबंदी कर शिकारियों की तलाश में जुट गई। तभी शिकार में उपयोग की जाने वाली हथियारों से लैस वन विभाग ने चार लोगों जिसमे आरोपी भोला अगरिया,पवन सिंह,जोखू राम एवम लोधमा को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार के बाद जमीन की तलाशी ली गई तो इनके पास से नील गाय की पूंछ, हड्डी, कुल्हाड़ी, बारूद ,छर्रा,पोटास, पसूल एवम 4 नग भरमार बंदूक जब किया गया। वही चारों आरोपियों से पूछताछ के दौरान इन्होंने लगभग 21 लोगों का जिक्र किया जिनके बीच नील गाय के मानसो का बंटवारा किया गया था

आरोपियों के कथन अनुसार वन विभाग ने सभी 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है उनके खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1972 की धारा 9, 50, 51(1),52,57,134,49(द) के तहत आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वन विभाग टीम को मिली सफलता पर वन मंडल अधिकारी लक्ष्मण सिंह ने टीम की तारीफ की है संयुक्त टीम में चांदो वन परिक्षेत्र के अधिकारी राजेश्वर प्रसाद बलरामपुर वन परिक्षेत्र के अधिकारी आरएस श्रीवास्तव, अनिल पैकरा, सुरेश सरदार ,रंजीत कुजुर ,राजेश कुमार एवं चांदो वन पारीक्षेत्र के कर्मचारी का इस कार्य में अहम भूमिका रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button