सूरजपुर

अयोध्या में रामलला के विराजमान होने उपरांत भाजपा मण्डल एवं विभिन्न हिंदू संगठनों के द्वारा नगर के मंदिरो में सुंदर काण्ड पाठ का किया आयोजन.. इस ऐतिहासिक मौके पर घर-घर दीप प्रज्वलित कर दीपावली मनाई..

सूरजपुर।अयोध्या में रामलला के विराजमान होने से पूरे देश में खुशियां मनाई जा रही हैं इस खुशी में नगर के लोग भी शामिल हैं।भारतीय जनता पार्टी शहर मण्डल और विभिन्न हिंदू संघठनो के द्वारा नगर के मंदिरो में सुंदर काण्ड के पाठ का आयोजन किया।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला मंदिर की नींव की ईंट जैसे ही रखी मानो की देश में धर्म और आस्था के प्रति लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इसी क्रम में जिला मुख्यालय सूरजपुर में भी लोगों ने अयोध्या में भगवान श्री राम के विराजमान होने की जमकर खुशियां मनाई और घर-घर में ध्वज लहराने के साथ ही आतिशबाजी किया गया।इस दौरान जय श्री राम के नारों से जिला मुख्यालय गुंजायमान हो गया ।कोरोना की वजह से बहुत बड़े सामूहिक कार्यक्रम तो नहीं हुए फिर भी नगर के अधिकांशतः मंदिरो को भारतीय जनता पार्टी व विभिन्न हिंदू संघठनो के कार्यकर्ताओं ने सजाया व सुंदर काण्ड का पाठ हवन पूजन का आयोजन कर मिठाइयाँ भी वितरित की। भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष मुकेश गर्ग भाजयमों ज़िलाअध्यक्ष रितेश गुप्ता भाजपा नेता अनिल गोयल किरण खेश थलेश्वर साहू अजय अग्रवाल बसंत कुशवाह आनंद सोनी राजेश साहू उषा सिंह तुषार आशीष गुप्ता इसके अलावा हिंदू संघठनो से ओमप्रकाश उपाध्याय दिनेश गुप्ता राजेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सक्रिय रहे। अयोध्या में रामलला के विराजमान होने की खुशियां मनाई जा रही है। शहर से लेकर गांव तक लोग आज के ऐतिहासिक दिन को उत्सव के रूप में मना रहे हैं।भगवा झंडा शहर के चौक चौराहों से लेकर घरों में लहरा रहे हैं तो वही राम भक्ति से ओतप्रोत गीत गीत गुंजायमान हो रहे हैं देर शाम लोग इस ऐतिहासिक मौके पर दीप प्रज्वलित कर दीपावली मनाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button