सूरजपुर

कांग्रेस कार्यालय पैलेस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. कुमारी मोहनी राणा (पिंकी दीदी) को दी श्रद्धांजलि..

सूरजपुर। सरगुजा के स्व. महाराजा मदनेश्वर शरण सिंहदेव जी एवँ राजमाता देवेन्द्र कुमारी की ज्येष्ठ पुत्री, तथा छत्तीसगढ़ के स्वस्थ्य मन्त्री सरगुजा महाराजा त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव की बड़ी बहन कुमारी स्वर्गीय पिंकी दीदी का 29.06.2020 की भोपाल में असमय दुखद निधन हो गया। वे कुछ समय से कैंसर के कारण अस्वस्थ्य थीं।
अपने दो भाई महाराजा त्रिभुवनेश्वर, महाराज कुमार अरुणेश्वर और तीन बहनों खुद स्वयँ, महाराज कुमारी आशा कुमारी, महाराज कुमारी मंजुश्री आनन्द में सबसे बड़ी बहन स्वर्गीय पिंकी दीदी के नाम से लोकप्रिय कुमारी मोहिनी राणा का जन्म 06.09.1949 को हुआ तथा विवाह 11.12.1975 को राजा जय शमशेर राणा (नेपाल) से हुआ. उनके अकस्मात निधन से सरगुजा, नेपाल और भोपाल में शोक की लहर दौड़ गई है।
इस कड़ी में आज स्वर्गीय पिंकी दीदी जी को समस्त कांग्रेसजनो ने पैलेस रामानुजनगर में पुष्पांजलि कर श्रधांजलि दी गई जिसमें मुख्य रूप से जिला मीडिया सेल अध्यक्ष राकेश गुप्ता, जिला आदिवासी अध्यक्ष रामलखन सिंह, पूर्व जनपद सदस्य मनोज पात्रे, युंका जिला महासचिव अविनाश यादव, NSUI जिला अध्यक्ष जाकेश राजवाड़े, मोहम्मद इस्तियाक, कौनेन अंसारी, अविनाश साहू, रवीश गुप्ता (बंटी), विवेक प्रताप सिंह, राजेन्द्र गुप्ता, सीताराम साहू, निरंजन,भीम ठाकुर, बेचू पैकरा, अविनाश (गोलू)उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button