लखनपुर

टपरकेला के पशु आहार गोदाम में लगी आग जांच में जुटी पुलिस

लखनपुर क्षेत्र के टपरकेला गांव में शनिवार की सुबह पशु आहार गोदाम में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा पशु आहार सामग्री धू-धू कर जलने लगा।
आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। घटना की जानकारी पुलिस एवं दमकल टीम को दी गई। आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आग से गोदाम में रखे पशु आहार और अन्य सामग्री के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना में किसी जनहानि की सूचना फिलहाल सामने नहीं आई है। मां बनभौरी ट्रेडर्स के संचालक दक्ष कुमार गर्ग पिता राजेश अग्रवाल शिवधारी कॉलोनी अंबिकापुर के द्वारा लखनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने आवेदन दिया गया है। मामले की जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारण और हुए नुकसान की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

संबंध थाना प्रभारी संपत पोटाई से फोन पर बात करने पर बताया गया कि पशु आहार गोदाम में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। गोदाम में रखा भूसा जल गया है। फिलहाल जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button