दुर्ग संभागदुर्ग-भिलाई

दुर्ग में केंद्रीय बजट पर “महिला संवाद बजट 2026” कल: केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर बताएंगी महिलाओं के लिए बजट की सौगातें

दुर्ग में केंद्रीय बजट पर महिला संवाद बजट 2026 कल: केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर बताएंगी महिलाओं के लिए बजट की सौगातें
दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला दुर्ग द्वारा आगामी 7 फरवरी 2026 को जिला भाजपा कार्यालय में केंद्रीय बजट 2026-27 पर एक महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार की केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर शामिल होंगी। इस दौरान वे बजट में महिलाओं के सशक्तिकरण, जनकल्याणकारी घोषणाओं और विकास योजनाओं के प्रमुख प्रावधानों पर जिले की मातृशक्ति के साथ विस्तृत चर्चा करेंगी।
कार्यक्रम में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय, छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री गजेन्द्र यादव और दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इनके साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी श्री नंदन जैन, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी, दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर और साजा विधायक श्री ईश्वर साहू जी जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक जी के नेतृत्व सहित कई वरिष्ठ नेता भी अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती तृप्ति चंद्राकर एवं महामंत्री श्रीमती जयश्री राजपूत ने बताया कि यह कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से प्रारंभ होगा। महिला मोर्चा की प्रदेश सोशल मीडिया सह-प्रभारी डॉ. किरण सिंह ने जानकारी दी कि केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। इस महिला संवाद का मुख्य उद्देश्य बजट की बारीकियों को आम महिलाओं तक पहुँचाना और उन्हें सरकारी योजनाओं के लाभ के प्रति जागरूक करना है। जिला महिला मोर्चा ने समस्त पदाधिकारियों और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी बहनों से इस महत्वपूर्ण चर्चा में उपस्थिति की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button