बलरामपुर

तातापानी महोत्सव:अंबिकापुर-रामानुजगंज और कुसमी — रामानुजगंज मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद, वाड्रफनगर के रास्ते होगा आवागमन..

बलरामपुर-रामानुजगंज: जिले के प्रसिद्ध तातापानी महोत्सव-2026 के आयोजन को लेकर प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दिनांक 14 जनवरी से 16 जनवरी तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव में सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-343 पर भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह प्रतिबंध 13 जनवरी की सुबह 10:00 बजे से शुरू होकर 16 जनवरी की रात 12:00 बजे तक प्रभावी रहेगा, ताकि महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं और आम जनता को किसी भी तरह की ट्रैफिक समस्या का सामना न करना पड़े।
प्रशासन द्वारा जारी नई व्यवस्था के तहत अंबिकापुर से रामानुजगंज की ओर जाने वाले भारी वाहनों को अब लटोरी, जरही, वाड्रफनगर और प्रेमनगर मोड़ होकर गुजरना होगा। इसी तरह कुसमी से रामानुजगंज की ओर जाने वाले वाहनों के लिए राजपुर, सेमरसोत, डवरा, परसवार, प्रतापपुर और वाड्रफनगर होते हुए नया रास्ता तय किया गया है। इसके अतिरिक्त रामानुजगंज से अंबिकापुर की ओर आने वाले मालवाहकों को विजयनगर, त्रिकुण्डा, प्रेमनगर मोड़ और वाड्रफनगर के रास्ते भेजा जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि महोत्सव के दौरान डायवर्जन नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button