अम्बिकापुर

सूबेदार-SI भर्ती प्रक्रिया का प्रथम चरण आज से; सरगुजा पुलिस की अपील- दलालों के झांसे में न आएं, इन नंबरों पर करें शिकायत…

अंबिकापुर: सरगुजा पुलिस ने सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर चयन परीक्षा 2024 के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। भर्ती प्रक्रिया का प्रथम चरण आज, 06 जनवरी 2026 से शुरू होकर 10 फरवरी 2026 तक चलेगा।

​पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूरी चयन प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष और पारदर्शी होगी। अभ्यर्थियों को आगाह किया गया है कि वे किसी भी व्यक्ति के प्रलोभन या झांसे में न आएं। पुलिस ने जोर देकर कहा है कि नौकरी के नाम पर लेन-देन करना कानूनी अपराध है और इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

​शिकायत के लिए जारी किए नंबर:

यदि कोई भी व्यक्ति या असामाजिक तत्व भर्ती के नाम पर रुपयों की मांग करता है, तो अभ्यर्थी तत्काल इसकी सूचना नीचे दिए गए आधिकारिक नंबरों पर दे सकते हैं:

​एडिशनल एसपी (ASP) सरगुजा: 9479193502
​सीएसपी (CSP) सरगुजा: 9479193503
​डीएसपी (DSP) अजाक सरगुजा: 7000016151

​सरगुजा पुलिस ने सभी अभ्यर्थियों को उनकी मेहनत पर भरोसा रखने और किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार से दूर रहने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button