अम्बिकापुर

पद्मश्री माता राजमोहिनी देवी की 32वीं पुण्यतिथि कल: गोविंदपुर पहुँचेंगी मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, हज़ारों अनुयायी देंगे श्रद्धांजलि

प्रतापपुर/अम्बिकापुर: समाज सुधार और जनसेवा की प्रतिमूर्ति पद्मश्री पूज्य माता राजमोहिनी देवी की 32वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कल दिनांक 6 जनवरी को उनके पैतृक ग्राम गोविंदपुर (प्रतापपुर) में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष का कार्यक्रम विशेष होने जा रहा है क्योंकि इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगी। वे पूज्य माताजी को नमन कर अपनी ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी।
आयोजन समिति के सदस्य राम लखन पैकरा ने कार्यक्रम के विवरण साझा करते हुए बताया कि ‘पद्मश्री माता राजमोहिनी देवी जन सेवा संस्थान’ द्वारा हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 6 जनवरी को माताजी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है। माता राजमोहिनी देवी ने अंचल में नशा मुक्ति, शिक्षा और समाज कल्याण की जो अलख जगाई थी, उसका प्रभाव आज भी छत्तीसगढ़ के कोने-कोने में देखा जाता है। उनकी इसी विरासत को नमन करने के लिए हर साल हजारों की संख्या में उनके अनुयायी गोविंदपुर पहुँचते हैं और उन्हें याद करते हैं।
श्रीमती कौशल्या साय के आगमन को लेकर गोविंदपुर और आसपास के क्षेत्रों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। कल आयोजित होने वाले इस पुण्यतिथि कार्यक्रम में हज़ारों की तादाद में श्रद्धालु और अनुयायी एकत्रित होंगे, जहाँ वे पूज्य माताजी के जीवन दर्शन और उनके द्वारा किए गए समाज सुधार के कार्यों को याद करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button