अम्बिकापुर

सरगुजा जिले में थाना प्रभारियों का तबादला ,गांधीनगर थाना प्रभारी समेत प्रधान आरक्षक और आरक्षक भी बदले..

अम्बिकापुर: सरगुजा जिले की पुलिस व्यवस्था को प्रशासनिक दृष्टिकोण से चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल ने तबादला सूची जारी की है। इस फेरबदल के तहत गांधीनगर थाने की कमान में बदलाव करते हुए निरीक्षक प्रदीप जायसवाल को यहाँ से हटाकर लुण्ड्रा थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है, वहीं निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी को गांधीनगर थाने की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी आदेश के अनुसार, उपनिरीक्षक संपत पोटाई को अम्बिकापुर थाने से लखनपुर का थाना प्रभारी बनाया गया है और लुण्ड्रा थाना प्रभारी रामनारायण पटेल को रघुनाथपुर चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। रघुनाथपुर चौकी प्रभारी दिलीप दुबे अब गांधीनगर थाने में अपनी सेवाएँ देंगे, जबकि गांधीनगर से उपनिरीक्षक नवल किशोर दुबे को रक्षित केन्द्र अम्बिकापुर भेजा गया है। अधिकारियों के साथ-साथ मैदानी स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं, जिसके तहत प्रधान आरक्षक 124 रामबचन को कमलेश्वरपुर से थाना सीतापुर स्थानांतरित किया गया है और प्रधान आरक्षक 136 रामजीत लकड़ा को रक्षित केन्द्र से थाना कमलेश्वरपुर भेजा गया है। इसी तरह आरक्षक 617 संजीत मिर्रे को रक्षित केन्द्र से हटाकर यातायात शाखा अम्बिकापुर में पदस्थ किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button