अम्बिकापुर

सरदार पटेल की 150वीं जयंती: अम्बिकापुर में विशाल ‘यूनिटी मार्च’ प्रारंभ, देश के प्रख्यात वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ भी हुए शामिल

​अम्बिकापुर । लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर अम्बिकापुर में जिला स्तरीय “एकता मार्च” पदयात्रा (यूनिटी मार्च) पूरे जोश और उत्साह के साथ जारी है। इस ऐतिहासिक आयोजन में देश के प्रख्यात और ओजस्वी वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ की उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र बनी।


​सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज ने प्रातः 9 बजे राम मंदिर प्रांगण से इस पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान श्री कुलश्रेष्ठ, सांसद, जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ-साथ विद्यालय और महाविद्यालयों के हजारों छात्र-छात्राएं एवं आमजन शामिल होकर एकता, राष्ट्र निर्माण, और स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं।
​यात्रा के दौरान विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मल्टीपरपज स्कूल अम्बिकापुर में विद्यार्थियों की जनसभा, शंकरघाट शिव मंदिर पर स्वच्छता कार्यक्रम, तथा आगे चलकर असोला और परसा में जनसभाएं, वृक्षारोपण और ग्राम संपर्क कार्यक्रम शामिल हैं। यह पदयात्रा आज शाम शा.मा.शाला परसा में जनसभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और रात्रि विश्राम के साथ समाप्त होगी, जो सरदार पटेल के आदर्शों और राष्ट्र को एकजुट रखने के उनके महान योगदान को समर्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button