लखनपुर

तालाब में नहाने के दौरान पानी में डूबने से 60 वर्षीय ग्रामीण की मौत

लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अमगसी में 20 अगस्त दिन मंगलवार की दोपहर तालाब में नहाने के दौरान पानी में डूबने से 60 वर्षीय ग्रामीण के मौत हो गई। लखनपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मिली जानकारी के मुताबिक सतनारायण पैकरा उम्र लगभग 60 वर्ष ग्राम अमगसी हल्दीपारा निवासी सुबह लगभग 11 बजे तालाब में नहाने जा रहा हूं बोलकर निकला। दोपहर तक वापस नहीं आने पर परिजनों उसे ढूंढने निकले तालाब के मेड में सत्यनारायन पैकरा का कपड़ा पड़ा हुआ था।तालाब के अंदर घुसकर ढूंढने लगे।तालाब के पानी के अंदर से बाहर निकाल उपचार हेतू लखनपुर अस्पताल लेकर आए आज जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित किया। परिजनों के द्वारा लखनपुर थाना पहुंच घटना के संबंध में जानकारी दी गई। लखनपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद से परिवारजनों में शोक का माहौल व्याप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button