प्रधान पाठक ने उपस्थिति रजिस्टर में 12 अगस्त तक किया हस्ताक्षर बीईओ ने अवैतनिक कर जारी किया स्पष्टीकरण

लखनपुर विकासखंड में शिक्षा व्यवस्था सुधारने का नाम नही ले रहा है। स्कूलों में शिक्षक आए दिन नदारत रहते हैं। विभाग की कार्रवाई के बावजूद शिक्षा व्यवस्था में सुधार होता नहीं दिख रहा है। कुछ ऐसा ही मामला लखनपुर विकासखंड में देखने को मिला जहां प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक शिक्षकों की उपस्थिति रजिस्टर में 12 अगस्त तक हस्ताक्षर कर दिया गया है। शिक्षा विभाग सहित विकासखंड में जन चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला संज्ञान में आते ही खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप राय के द्वारा आवेतनिक कर स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक लखनपुर विकासखंड के ग्राम पटकुरा के प्राथमिक शाला में विवेक कुमार वर्मा प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ है। 10 अगस्त दिन शनिवार को स्कूल पहुंचें और आगामी 12 अगस्त तक शिक्षको की उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर कर दिया है। विकासखंड में जन चर्चा का विषय बना हुआ है।
“””खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप राय””””
लखनपुर खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप राय से इस संबंध में बात करने पर उनके द्वारा कहा गया कि मामला संज्ञान में आया है। प्रधान पाठक को आवेतनिक कर स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया जाएगा। पुनः ऐसा कृत किए जाने पर निलंबन कार्रवाई हेतु प्रस्ताव जिला कार्यालय अंबिकापुर को प्रेषित किया जाएगा।





