बलरामपुर
रामानुजगंज फोरेस्ट रेंज के ग्राम कृष्णानगर धमनी के45 साल का युवक को हाथी ने कुचलकर मौत का घाट उतार दिया।

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज फोरेस्ट रेंज में लगातार हाथियों का उत्पात जारी है वहीं 45 साल का युवक राजाराम सिंह निवासी ग्राम कृष्णानगर धमनी गांव से बाहर निकला हुआ था । और देर रात वापस हो रहा था । वापसी के दौरान ग्राम बगरा में मृतिका युवक राजाराम ने हाथी के आमने सामने चपेट में हो गया। आमने-सामने चपेट में हो जाने के कारण युवक राजाराम ने किसी प्रकार दौड़कर अपना जान नहीं बचा पाया। और हाथी ने कुचल के मौके पे ही मौत का घाट उतार दिया।
सूचना मिलते ही मौके पे पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को अपने अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है
वन विभाग की टीम ने पोस्टमार्टम के बाद मुआवजा देने की बात कही है।





