लखनपुर

कटघोरा शिवनगर अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग को फोर लेन से जोड़ने सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को विधायक राजेश अग्रवाल ने पत्र लिख स्वीकृत की मांग

अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने कटघोरा शिवनगर अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग 130 को फोरलेन से जोड़ने को लेकर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिख स्वीकृत करने मांग की है।पत्र में उल्लेख है कि कटघोरा शिवनगर अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र अंबिकापुर छत्तीसगढ़ से होकर गुजरती है। यह सड़क वर्तमान में टू लेन निर्मित है। बिलासपुर से कटघोरा तक फोरलेन सड़क बना है। जबकि कटघोरा से तारा शिवनगर होते हुए अंबिकापुर तक की दूरी लगभग 142 किलोमीटर है। केवल 2 लेन सड़क होने से विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 में यातायात का भारी दबाव होता है। जिससे कई बार सड़क मार्ग पर दुर्घटनाये घटित होने से जान माल का नुकसान होता है। जानकारी के मुताबिक यह मार्ग एन एच ए आई के आधिपत्य में अधिसूचित है। तो वहीं दूसरी ओर अंबिकापुर से वाड्राफनगर धनबाद छत्तीसगढ़ सीमा रेणुकूट (उत्तर प्रदेश) तक 2 लेन सड़क निर्माण हुआ है। जबकि हाथीनाला से वाराणसी तक फोरलेन सड़क बनाया जा चुका है। अंबिकापुर से रेणुकूट तक लगभग 166 किलोमीटर मार्ग को राजमार्ग घोषित किया जाना उचित होता इस मार्ग में फोरलेन निर्मित हो जाने से इस मार्ग का उपयोग करके रायपुर से दिल्ली तक का सफर आसान हो जाएगा। आवागमन सुविधाजनक होने से मालवाहक वाहनों के परिवहन सुलभ होगा रायपुर बिलासपुर कोरबा कटघोरा अंबिकापुर सूरजपुर बलरामपुर कोरिया जिला के लोग धार्मिक एवं अन्य कार्य से वाराणसी, अयोध्या ,प्रयागराज एवं विंध्याचल जाते हैं। जिसे लेकर विधायक राजेश अग्रवाल ने दोनों राजमार्गों को फोरलेन से जोड़ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से पत्र लिख मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button