लखनपुर

ग्रामीण के भूमि से स्टेट बैंक से लोन लेकर राशि गबन करने के मामले में पुलिस अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया

लखनपुर सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड थाना उदयपुर छेत्र के ग्राम खुटिया स्थित भूमी से ग्रामीण की भूमि से लखनपुर स्टेट बैंक से लोन लेकर राशि गवन करने का मामला सामने आया। वही प्रार्थी की रिपोर्ट पर लखनपुर पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। प्रार्थी राम अवतार पीता रामचरण उम्र 45 वर्ष जाति घासिया निवासि खुटिया थाना उदयपुर ने लखनपुर थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराया की बलराम पिता पलटू राम निवासी मुटकी थाना उदयपुर के द्वारा प्रार्थी के पिता के नाम पर ग्राम खुटिया स्थित भू-खण्ड कुल प्लाट 13 रकबा 1.738 हेक्टेयर पर फर्जी तरीके से 20/12/2014 को भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा लखनपुर से 2,18,000/रूपये निकालकर गबन किया है। लखनपुर पुलीस ने धारा 419,420,467,468,471 भादसं के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया। जानकारी के मुताबिक़ प्रार्थी ग्राम खुटिया का स्थाई निवासी है जहां उसकी पैतृक सम्पत्ति स्थित है जिस पर कृषि कार्य करता है। प्रार्थी को उक्त ऋण निकासी की जानकारी सन् 2019-2020 में बी-01 निकालने पर जानकारी मिली की आवेदक के स्वामित्व एवं अधिपत्य की भूमि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा लखनपुर सरगुजा छ0ग0 में दिनांक 20.12.2014 से बंधक है।यह कि आवेदक को सन् 2019-2020 अपने पुत्र कपिल के गंभीर बिमारी की वजह से भूखण्ड को बेचना था। उक्त भूखण्ड पर ऋण होने के कारण भू खण्ड की बिक्री संभव नही थी। स्टेट बैंक लखनपुर के मैनेजर देवेन्द्र कुमार से एन0ओ0सी0 हेतु संपर्क करने पर ऋण की रकम ब्याज सहित 2,29111/रूपये जमा करवाया गया जो आवेदक के द्वारा कभी ली ही नही गई थी। उक्त संबंध में स्टेट बैंक लखनपुर से 26.10.2023 को सूचना के अधिकार के तहत उक्त भूमि पर ली गई ऋण के संबंध में समस्त दस्तावेज व जिस खाते में ऋण का पैसा जमा हुआ है का स्टेटमेंट मांगी गई। तत्पश्चात बैंक द्वारा ऋण निकालने संबंधित दस्तावेज व खाता का स्टेटमेंट प्रदान किया गया। ऋण निकासी का स्टेटमेंट व दस्तावेज का अवलोकन करने पर इस बात की जानकारी हुई कि उक्त भूमि पर बैंक से ऋण निकासी 20.12.2014 को की गई है। जबकि प्रार्थी के पिता रामचरण पिता दखल की मृत्यु दिनांक 20.01.2008 को हो चुकी थी। उक्त दस्तावेज में लगा फोटो अनावेदक बलराम पिता पलटू राम निवासी ग्राम मुटकी थाना उदयपुर तहसील लखनपुर जिला सरगुजा का है। जो बैंक में अपना नाम रामचरण आ0 दखल निवासी मुटकी पोस्ट जामडीह तहसील लखनपुर बताकर प्रार्थी के पिता के नाम से ऋण निकासी किया है। उक्त दस्तावेज में पहचान कर्ता के रूप में दरोगा दास पिता रिझन दास ग्राम मंहगई तहसील प्रेमनगर एवं बदन राम आ0 शिव कुमार ग्राम निम्हा तहसील लखनपुर लिखा हुआ है। तथा जमानतदार के रूप में सीताराम पिता काशी राम ग्राम मुटकी पोस्ट जामडीह तहसील लखनपुर लिखा हुआ है। आवेदक के पिता की मृत्यु होने के पश्चात अनावेदक बलराम द्वारा फर्जी तरीके से अपने आप को रामचरण बताकर व फर्जी दस्तावेज के माध्यम से उक्त भूमि पर केसीसी लोन 2,18000/रूपये निकाल कर गबन कर लिया है। प्राथमिक रिपोर्ट पर लखनपुर पुलिस विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button