लखनपुर

पुत्र से मिलने जा रहे बाइक सवार दंपति को पिकअप वाहन ने मारी ठोकर..

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंधा स्थित ईटा भट्ठा के पास सोमवार की दोपहर लगभग 3:30 बजे पिकअप वाहन ने बाइक सवारों को ठोकर मार दी। घटना के बाद बाइक सवार दंपति घायल हो गए जिनका उपचार लखनपुर अस्पताल में जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पटकुरा केसमा निवासी महेश एक्का अपनी पत्नी प्रभा एक्का के साथ मोटरसाइकिल में सवार होकर लखनपुर विकासखंड के ग्राम जूनाडीह स्थित मिशन स्कूल में अपने बच्चे से मिलने जा रहे थे। जैसे ही बंधा स्थित चिमनी ईट भट्टा के पास पहुंचे थे विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप वाहन की चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवारों को ठोकर मार दी। बाइक सवार महेश एक्का पत्नि प्रभा एक्का के पैर में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों के द्वारा डायल 112 को फोन किया गया। सूचना मिलते ही डायल 112 टीम के आरक्षक हरिराम अगरीया चालक हर्ष मानिकपुरी मौके पर पहुंचे और दोनों घायल दंपती को उपचार हेतु लखनपुर अस्पताल लाया गया जहां उनका उपचार जारी है। वहीं घटना के बाद से पिकअप वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया घटना की सूचना लखनपुर पुलिस को दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button