बलरामपुर
बलरामपुर के सेमरसोत अभयारण्य में अनियंत्रित होकर पुल के नीचे पलटी ट्रक, ड्राइवर और हेल्पर की मौके पर दर्दनाक मौत..

नंदू यादव । बलरामपुर जिले के पस्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरसोत वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र के घाघी नदी में क्लिंकर लोड तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई इस घटना में ट्रक के ड्राइवर और हेल्पर की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
जानकारी के मुताबिक मालवाहक ट्रक में बलौदाबाजार से क्लिंकर लोड कर बिहार के औरंगाबाद जा रहे थे तभी सेमरसोत जंगल में अनियंत्रित होकर नदी के नीचे जा गिरा ट्रक के नीचे दबकर ड्राइवर और हेल्पर दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों मृतकों के शव को बाहर निकाला गया है. घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का लंबा जाम लग गया यातायात विभाग के कर्मचारियों द्वारा जाम खुलवाया गया जिसके बाद वाहनों का आवागमन सुचारू ढंग से शुरू हो गया.





