नेशनल हाईवे में दो अलग-अलग घटनाओं में जनपद अध्यक्ष पुत्र सहित दो युवकों की मौत दो युवक घायल मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर
सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130स्थित अलकापुरी पेट्रोल पंप के पास ट्रक और बाइक में आमने सामने भिडंत हो गई। भिडंत इतनी जोरदार थीं की बाइक सवार लखनपुर जनपद अध्यक्ष पुत्र सहित दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो वाहनों को जप्त मामले की जांच में जुटी है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पोड़ी जगन्नाथपुर निवासी आशीष सिंह पैकरा उम्र 32 वर्ष, सेवक राम उम्र 30 वर्ष जो उदयपुर में अन्नप्राशन कार्यक्रम में टेंट लगाकर घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही अलकापुरी पैट्रोल पंप के पास पहुंचे विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से बाइक सवारों की जोरदार भिडंत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर में मर्चुरी में रखवाया गया गुरूवार को परिजनों के आने उपरांत उदयपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपूर्द करते हुए अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
वही दूसरा मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है। जहां एनएच पर चलते ट्रक के पीछे टकराए बाइक सवारो का लाइव वीडियो सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे 130 स्थित नवापारा चौक पर बुधवार की रात ट्रक से उड़ते भूल की गुबार का ग्रामीण युवक वीडियो बना रहा था। इसी दौरान अंबिकापुर से उदयपुर की ओर जा रहे बाइक सवार ट्रक के पिछे जा टकराए घटना के बाद बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलो को प्राथमिक उपचार के लिए लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया घायलों की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों का नाम अरविंद यादव और विकास ग्राम केसगवा थाना उदयपुर निवासी बताया जा रहा है। यह पूरा घटनाक्रम मोबाइल के कैमरे में कैद हो गया। और सोशल मीडिया पर सड़क दुर्घटना का लाइव वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 में लगातार हो सड़क दुर्घटनाओं से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। वही बाइक चालक बिना हेलमेट और शराब का सेवन कर फर्राटे से नेशनल हाईवे पर मोटर साइकिल दौड़ते नजर आ रहे हैं यही कारण है कि नेशनल हाईवे 130 पर सड़क दुर्घटनाएं बढ़ गई है। यातायात विभाग के द्वारा सरगुजा पुलिस और यातायात विभाग के द्वारा शिविर लगाकर हेलमेट पहनकर और शराब का सेवन कर वाहन न चलाने को लेकर लोगों को जागरूक किया गया परंतु यातायात नियमों के अनदेखी करते हुए फर्राटे से नेशनल हाईवे पर मोटरसाइकिल दौड़ा रहे हैं।





