अति पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवाओ की भूमि को भूमाफिया कर रहे खरीद बिक्री । बिना अनुमति के कई एकड़ भूमिका कर दिया खरीद बिक्री। तत्कालीन तहसीलदार नायब तहसीलदार और पटवारी की भूमिका संदिग्ध

लखनपुर । दरिमा एयरपोर्ट के नजदीक होने से भूमाफिया द्वारा विशेष आरक्षित कोरवा पण्डो जनजाति के जमीनो को भूमाफियाओं के द्वारा खरीदी बिक्री किया जा रहा है। यही नहीं शासकीय जमीनों का भी पत्ता बनवाकर बिक्री कर मोटी रकम कमाई की जा रही है। कुछ ऐसा ही मामला लखनपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चांदो शोयदा में देखने को मिल रहा है।लखनपुर राजस्व मामलों को लेकर तहसील अंतर्गत भू माफिया क्षेत्र में सक्रिय भूमिका में लगातार देखा जा सकता हैं इस तारतम्य में लगातार समाचार पत्रों में प्रकाशित किया जा रहा है परंतु राजस्व विभाग द्वारा भू माफिया के प्रति कार्रवाई के बजाय उनसे मधुर संबंध देखे जा सकते हैं।

गौरतलब बात यह है कि लखनपुर तहसील कार्यालय अंतर्गत ग्राम पंचायत चांदो के आश्रित ग्राम सोएदा में भू माफिया सक्रिय हैं।
हल्का चांदो के राजस्व ग्राम सोयदा में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बुधु राम और भगत नमक की भूमि को माफिया की टेढ़ी नजर बहुत समय से थी जिसे भू माफिया द्वारा एसडीएम या कलेक्टर के बिना अनुमति लिए बैगर खरीद बिक्री खुलेआम कर दिया गया है। जिससे यह लगता है कि क्षेत्र में भूमाफियाओं और तहसील में बैठे उच्च अधिकारी और हल्का पटवारी की मिली भगत से जमीन की खरीद बिक्री नियम कानून को ताक पर रखकर किया जाता रहा है। दरिमा एयरपोर्ट काफी नजदीक होने से गुप्त मार्ग की भूमि की खरीद बिक्री बड़े पैमाने पर भूमाफियाओं द्वारा या भू दलालों द्वारा लगातार किया जा रहा है।
उक्त भूमि में अंबिकापुर के महिला बाल विकास के तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा अपनी पत्नी एवं एक और दो लोगों के नाम में लगभग कई एकड़ भूमि खरीदी किया गया है वह भी एक जांच का विषय है ।
लखनपुर तहसीलदार के अधिकारियो द्वारा जमीन की खरीद बिक्री की गई थी परंतु ग्रामीण की शिकायत पर उक्त जमीन को कलेक्टर के आदेश रजिस्ट्री को निरस्त कर दिया गया। यही नहीं भू माफिया के द्वारा सड़क किनारे के जमीनों को जेसीबी मशीन लगाकर लेबलिंग कर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश किया जा रहा है। और सोयदा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जमीन की खरीदी बिक्री की जा रही है। जो आज जन चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि प्रशासन के द्वारा किस प्रकार की कार्रवाई इन भू माफियाओं या भूदलालों के ऊपर की जाती है या फिर या शासकीय और विशेष आरक्षित जनजाति के भूमियों की खरीदी बिक्री जारी रहेगा।
“””””प्रभारी तहसिलदार नीरज कौशिक””””””
इस संबंध में लखनपुर तहसीलदार नीरज कौशिक ने बताया कि अगर आदिवासी की जमीन को गैर आदिवासी के द्वारा खरीदी बिक्री किया जा रहा है तो जैसे पूर्व में नामांतरण को निरस्त कर दिया गया था इस तारतम में मौका जांच करते हुए इस प्रकार की कृत पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
“”””””नायब तहसीलदार उमेश तिवारी “”””””
इस संबंध में नायब तहसीलदार उमेश तिवारी ने कहा की अगर किसी भी प्रकार की खरीदी बिक्री हो रही है जानकारी होने या सूचित करने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।





