नेशनल हाईवे 130 में वन विभाग के अधिकारियों के गाड़ी के साथ चल रही इनोवा कार ने बाइक सवार दंपति को मारी ठोकर पति पत्नि हुए घायल उपचार जारी

लखनपुर थाना क्षेत्र के अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित नवापारा चौक के पास मंगलवार की दोपहर लगभग वन विभाग के आला अधिकारियों की गाड़ी के साथ चल रहे इनोवा कार में बाइक सवार दंपति को जोरदार ठोकर मार दी जिससे बाइक सवार पति पत्नि घायल हो गए वन विभाग के अधिकारियों के द्वारा घायलों को उपचार हेतु लखनपुर अस्पताल लाया जहां उनका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच में जुटी है। मिली जानकारी के मुताबिक काशीराम राजवाड़े ग्राम तुरना निवासी अपनी पत्नी लक्ष्मी रजवाडे और एक बकरा के साथ मोटरसाइकिल में नवापारा चौक के पास पहुंच बिलासपुर से अंबिकापुर की ओर जा रहे वन विभाग के अधिकारियों की दो गाड़ियों में से इनोवा कार सीजी 10 NA 0602 के चालक ने लापरवाहिक पूर्वक वाहन चलते हुए बाइक सवार दंपत्ति को ठोकर मार दी जिस पति-पत्नी दोनों घायल हो गए वन विभाग के ऑला अधिकारियों के द्वारा अपने इनोवा कार में घायल पति पत्नि को बैठाकर लखनपुर अस्पताल लाकर भर्ती कराया जहां डॉक्टरों के द्वारा उपचार किया जा रहा है। वही वन विभाग की कर्मचारी बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे और घायलों के परिजनों को इसकी सूचना दी। अब तक यह पता नहीं चल पाया की बाइक सवार दंपति चैनपुर की ओर से तूरना जा रहे थे या अपने गृह ग्राम तुरना से ग्राम जजगा की ओर जा रहे थे पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।





