बलरामपुर
जिला जेल रामानुजगंज में कैदी की मौत , सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाते वक्त मौत

देवबर्सन सरूता । बलरामपुर जिले के रामानुजगंज जिला जेल में कैदी धारा 376 के आरोपी का नाश्ता के बाद आरोपी का अचानक सीने में दर्द होने लगा जिसकी सूचना जिला जेल अधीक्षक को दिया गया ।
सूचना के बाद आरोपी राजकुमार बुनकर पिता जनक बुनकर को इलाज के लिए रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजगंज में ले जाने के दौरान रास्ते में कैदी राजकुमार बुनकर की मौत हो गई ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमार बुनकर कुसमी जनपद पंचायत के ग्राम करकली का निवासी था जुलाई के प्रथम सप्ताह में धारा 376 के आरोप में राजकुमार बुनकर पिता जनक बुनकर उम्र 36 वर्ष जिला जेल में आया था जिनकी आज मौत हो गई।





