लखनपुर : तेज रफ्तार बाइक सवार डिवाइडर से टकराये एक नबालिक युवक की मौत दूसरे की हालत गंभीर अंबिकापुर रिफर

लखनपुर । थाना क्षेत्र के कंचनपुर मुख्यमार्ग में 26 मार्च दिन मंगलवार की शाम लगभग 4:30 बजे तेज रफ्तार बाइक सवार डिवाइडर से टकरा गए बाइक के पीछे बैठे 16 वर्षी नाबालिक युवक सुशील पिता परमेश्वर ग्राम अंधला निवासी की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं 18 वर्षीय युवक विकास पिता स्वर्गीय भूषण अंधला निवासी की हालत गंभीर होने लखनपुर अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही लखनपुर थाना प्रभारी मनोज प्रजापति आरक्षक दशरथ राजवाड़े सहित पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची। लखनपुर पुलिस ने पेट्रोलिंग वहान में 16 वर्षी युवक सुशील के शव को उठाकर लखनपुर अस्पताल लाकर मरचुरी में रखवाया गया। बताया जा रहा है की बाइक सवार युवक अंधला से ग्राम कंचनपुर की ओर तेज गति बाइक चलाते हुए जा रहे थे और बाइक सवार ने वहां पर से नियंत्रण खो दिया और डिवाइडर से टकराए गए। ठोकर इतनी जबरदस्ती की बाइक के सामने के परखच्चे उड़ गये वहीं घटनास्थल पर ही एक नाबालिक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद से परिवारजनों सहित क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है। लखनपुर पुलिस घटना के बाद बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी है।





