लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की पांचवी लिस्ट फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत और रामायण सीरियल के राम अरुण गोविल को भी टिकट

भारतीय जनता पार्टी ने आज उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है. लिस्ट में कुल 111 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. बीजेपी ने एक्ट्रेस कंगना रनौत को हिमाचल के मंडी से टिकट दिया है. पार्टी ने इस बार पीलीभीत से मौजूदा सांसद वरुण गांधी, गाजियाबाद से जनरल वीके सिंह का टिकट काट दिया है. बीजेपी ने पीलीभीत से जितिन प्रसाद को जबकि गाजियाबाद से अतुल गर्ग को उम्मीदवार घोषित किया है. लिस्ट में यूपी की 13 सीटों पर और राजस्थान की 7 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं. इसके अलावा आंध्र प्रदेश, बिहार, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, मिजोरम, ओडिशा, राजस्थान, सिक्किम और तेलंगाना की कई सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है.
कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल का टिकट कंफर्म हो गया है। अरुण गोविल को मेरठ से बीजेपी ने चुनाव मैदान में उतारा है।















