ग्राम से सेंदूर के सचिव सरपंच पर पैसा आहरण करने का लगा आरोप

देवबर्सन सरुता । बलरामपुर जिले के जनपद पंचायत बलरामपुर के ग्राम पंचायत सेंदूर में सचिव सरपंच द्वारा तालाब गहरीकरण 2020-21 में कराया गया था जिसका मजदूरी भुगतान मजदूरों को आज तक नहीं किया गया। जो कि प्रार्थी देवनाथ यादव का ट्रैक्टर द्वारा काम कराया गया था जिसका मजदूरी 67000 हजार रुपए हो रहा है । तथा साथ-साथ पंचायत के अन्य मजदूरों का भी पैसा भुगतान नहीं किया गया है।
मजदूरी भुगतान नहीं करने का आरोप ग्राम वासियों ने सीओ को ज्ञापन सौप और जांच पड़ताल कर मजदूरी भुगतान करने का मांग कर रहे हैं।
ग्राम वासियों ने पैसा का भुगतान करने का बात करते हैं तो पंचायत सचिव अभिनाथ सिंह एवं पंचायत सरपंच अनूप कुमारी द्वारा ग्राम वासियों को धमकी दे कर तरह-तरह की बातें कर डरवाते हैं
जिसकी सूचना ग्राम वासियों ने जनपद पंचायत सीईओ को इसकी सूचना दी और भुगतान करने का मांग कर रहे हैं। लेकिन आज तक जनपद द्वारा भी कुछ कार्रवाई नहीं हो रहा है ग्राम वासियों का साफ-साफ कहना है कि पंचायत सरपंच सचिव एवं जनपद पंचायत के सीईओ द्वारा मिली भगत हैं।





