प्रतापपुर नाका स्थित मरीन ड्राइव के पास हाथ में नंगा तलवार लेकर आने जाने वाले राहगीरों को डराने एवं गाली गलौज करने के आरोप में युवक की गिरफ्तार

अंबिकापुर । प्रतापपुर नाका स्थित मरीन ड्राइव के पास तलवार लेकर आने जाने वाले लोगों को डराने धमकाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.मामले का विवरण इस प्रकार है, कि दिनांक शुक्रवार 22 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक प्रतापपुर नाका स्थित मैरिन ड्राईव के पास हाथ में नंगा तलवार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर जाकर देखा तो एक व्यक्ति हाथ में प्रतापपुर नाका स्थित मैरिन ड्राईव के पास नंगा तलवार लेकर लहरा रहा है, व आने-जाने वाले राहगीरों को अकारण गाली-गलौज कर भयभीत कर रहा है, उक्त व्यक्ति को लोगो की मदद से पकड़कर काबू में लेकर उसके हाथ से तलवार लेकर पूछताछ करने पर अपना नाम राजा झारिया, उम्र 29 साल, निवासी केदारपुर मिशन चौक, पहुना दुकान के पास का रहने वाला बताया, जिससे नोटिस जारी कर तलवार रखने संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहा गया, जिसके द्वारा तलवार रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया, मौके पर आरोपी राजा झारिया को हिरासत में लेकर उसके विरूद्व 25, 27 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया।




