अम्बिकापुर

अंबिकापुर: दहेज के लिए प्रताड़ित करने और अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर अप्राकृतिक संबंध बनाने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर। पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और पत्नी की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर उससे अप्राकृतिक संबंध बनाने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी करीब एक साल से छिपकर दूसरे जगह रह रहा था। उसने अपना फोन नंबर भी बदल लिया था। गांधीनगर पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक, करीब एक वर्ष पूर्व गांधीनगर थाने में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका विवाह माह फरवरी 2020 में गांधीनगर मुक्तिपारा निवासी अनुभव उपाध्याय के साथ हुई थी। शादी के लगभग दो माह बाद अनुभव उपाध्याय और उसकी मां राजेश्वरी उपाध्याय दहेज के नाम पर प्रताड़ित करते रहे थे। आरोपी पति नशे में आकर पत्नी से मारपीट करता था। अप्राकृतिक रूप से संबंध बनाने के लिए प्रताड़ित करता था। मना करने पर जान से मारने की धमकी देता था। पत्नी को प्रताड़ित करने की नीयत से उसने कुछ अश्लील फोटो खींच ली थी। फोटो वायरल करने की धमकी भी देता था। इससे विवाहिता मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित थी। परेशान होकर वह वापस मायके चली गई। करीब एक साल पहले उसने थाना गांधीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले धारा 498 ए व 377 के तहत अपराध दर्ज किया था। घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की खोजबीन शुरू की तो नहीं मिला। अपना घर बदलकर किराए में दूसरे घर में रहने लगा था। एसपी द्वारा पुराने मामलों का निबटारा करने के सख्त आदेश के बाद गांधीनगर पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन की। मशक्कत के बार आरोपी अनुभव उपाध्याय (26) निवासी मुक्तिपारा अंबिकापुर को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button